ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

वाल्मीकिनगर में VIP की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, मुकेश सहनी ने कहा.. बिहार विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण

मुकेश सहनी ने कहा कि VIP की प्राथमिकता गरीबों का कल्याण है। यह पार्टी गरीबों की आवाज बनने वाली पार्टी है। हमें बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना है। समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना है।

BIHAR
मुकेश सहनी का आह्वान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में आज हुई। इस बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। 


'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने इस मौके पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, शहीद जुब्बा सहनी और दिवंगत फूलन देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा संगठन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। लेकिन इस साल हम सभी के लिए अग्निपरीक्षा है। इस साल आने वाला चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के लिए भी महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि सही अर्थों में हमारी पार्टी की नीति और प्राथमिकता गरीबों का कल्याण रही है। यह पार्टी गरीबों की आवाज बनने वाली पार्टी है। हमें बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना है, जिसमें समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। आज राजनीति में काफी बदलाव आया है, हमें भी अन्य दलों से मुकाबला करने के लिए वैसे ही बदलाव लाना होगा।


उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से 2025 की लड़ाई को लेकर सभी लोग इस बैठक में अपनी बात रखेंगे। कल की बैठक में उन सभी बातों पर चर्चा की जाएगी और फिर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया जाएगा। उन्होंने अंत में यह भी कहा कि गलतियां हमसे भी हो सकती हैं और आपसे भी। लेकिन उससे आगे बढ़कर हमें नए सिरे से संघर्ष करने के लिए विचार करना होगा और हमें लक्ष्य भी प्राप्त करना होगा।

टैग्स