PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो परिवहन विभाग में तैनात 27 लिपिकों के तबादले से जुड़ी हुई है। इन सभी लिपिकों को एक हफ्ते से अंदर नये जगह पर योगदान देने को कहा गया है। देखिये तबादले की पूरी लिस्ट..
बिहार के विभिन्न जिला परिवहन कार्यलयों में तैनात 27 निम्न वर्गीय लिपिक/ उच्च वर्गीय लिपिक/ प्रधान लिपिक/ कार्यालय अधीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। जो एक स्थान पर लंबे समय से ड्यूटी कर रहे थे, उनका भी तबादला किया गया है। इन सभी को एक सप्ताह के अंदर नये जगह पर योगदान देने को गया है।
वही संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी को उक्त कर्मी को नव पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने के लिए अविलंब विरमित करने को कहा गया है। निर्धारित तिथि के अंदर सभी कर्मियों को योगदान देने को कहा गया है। अररिया, कैमूर, खगड़िया, सिवान, नवादा, पूर्णिया, सहरसा,मुजफ्फऱपुर, गया, बेतिया, दरभंगा, मोतिहारी,सुपौल, मधेपुरा, पटना, सारण, जहानाबाद,अरवल,गोपालगंज, मुंगेर, वैशाली, गया,मधुबनी, बेगूसराय, बक्सर, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण,औरंगाबाद और नवादा के लिपिकों का तबादला किया गया है। नीचे देखिये पूरी लिस्ट...







