ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

संत रविदास जयंती पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना

संत रविदास जयंती के अवसर पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शराबबंदी की विफलता का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि उनकी 17 महीने की सरकार में 5 लाख लोगों को नौकरी दी गई थी।

बिहार न्यूज
100 दिन बाद तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: संत रविदास जयंती के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने बीते दिनों कहा था कि वो 100 दिन तक सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलेंगे। तब से वो शांत थे लेकिन आज 100 दिन पूरे होते ही तेजस्वी नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि सत्ता में बैठे लोग महाठग लोग है। उनको गरीबों से कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि गरीब के आशियाने को उखाड़ने का काम कर रहे हैं। 


 उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है, लेकिन आज के दौर में संत रविदास और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों के बारे में पढ़ना और सीखना चाहिए। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार गरीबों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। गरीबों को सड़कों से हटाया जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग महाठग हैं। उनके अनुसार सरकार केवल चंद अमीरों के लिए काम कर रही है और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है और झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी जा रही है। राज्य में शराबबंदी के बावजूद खुलेआम शराब बिक रही है, जबकि जेल केवल दलित और गरीब समाज के लोग जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता—चाहे थाना हो या ब्लॉक, हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है।


तेजस्वी ने कहा कि राज्य में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। नौकरियों में धांधली हो रही है और पैसे देने वालों को ही नौकरी मिल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इलाज और पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी 17 महीने की सरकार में 5 लाख लोगों को नौकरी दी गई, जिसमें 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति शामिल है। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री को “अचेत” और “कठपुतली” बताते हुए कहा कि भाजपा उनसे अपना काम करवा रही है।


चुनाव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही पैसे और घूस का खेल शुरू हो जाता है। यूजीसी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे इसके खिलाफ पहले भी लड़ाई लड़ चुके हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। इस विषय पर वे अलग से विस्तृत चर्चा करेंगे।

टैग्स