ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

बिहार में शराबबंदी का हाल देखियें: बार डांसरों के साथ शराब पार्टी करते पटना में 3 डॉक्टर गिरफ्तार, तीनों को भेजा गया जेल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया जब इनकी ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गयी तब शराब पीने की पुष्टि होते ही जेल भेज दिया गया। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद किया गया है।

BIHAR POLICE
शराबबंदी का मजाक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब पार्टी करते 3 डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों डॉक्टर पटना के जानीपुर स्थित बुद्धा रिजॉर्ट में  बार डांसरों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। शराब और शबाब का पूरा इंतजाम किया गया था। इस बात की गुप्त सूचना जानापुर पुलिस को किसी ने दे दी। 


फिर क्या था पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया जब इनकी ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गयी तब शराब पीने की पुष्टि होते ही जेल भेज दिया गया। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। पूरे इलाके में डॉक्टर के शराब पार्टी और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। 


पुलिस ने छापेमारी कर जिन तीन डॉक्टरों को पकड़ा है उनकी पहचान समस्तीपुर निवासी डॉ. रणविजय,  डॉ. अजय और छपरा के रहने वाले डॉ. संदीप के रूप में हुई है। वही पुलिस ने कुछ और लोगों को हिरासत में लिया जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जिन्हें पुलिस ने छोड़ा उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।


किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिलने के बाद पकड़े गये अन्य लोगों को छोड दिया गया। दरअसल होली से पहले इस रिजॉर्ट में शराब पार्टी आयोजित की गयी थी जिसमें डांस करने के लिए बार बालाओं को भी बुलाया गया था। तीनों डॉक्टरों को जेल भेजने के बाद रिजॉर्ट के मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है।