ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Police Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, बिहार पुलिस में आई बंपर बहाली; इतने पदों के लिए इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Bihar Police Vacancy: सीएसबीसी यानी केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती बिहार ने आज बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है.

bihar police
bihar police job
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police Vacancy :वर्दी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। बिहार में बड़े पैमाने पर सिपाही के पदों पर बहाली होने वाली है। इसको लेकर अधिकरिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें एग्जाम फ्रॉम भरने के डेट से लेकर सभी तरह की जानकारी दी गई है। इस खबर के जरिए हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती बिहार नेबिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल फोर्स में कांस्टेबल के लिए कुल 19838 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसको लेकर फॉर्म भरने का शुरआती डेट  18 मार्च है और फॉर्म भरने का लास्ट डेट 18 अप्रैल है। 


इस भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं यानी इंटर पास किया हो। बिहार पुलिस की इस बहाली के लिए 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा होगी और उम्मीदवारों को प्रश्नों को हाल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी सही उत्तरों के लिए एक अंक दिया जाएगा। 


बता दें कि इस परीक्षा के सवाल बिहार बोर्ड 10 वीं के लेवल के होंगे। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान जैसे सब्जेक्ट के प्रश्न पूछे जायेंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 27 साल है और महिलाओं के लिए 28 वर्ष। वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है। 


बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन फीस इस प्रकार है:

1. बिहार के मूल निवासी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, ईडबल्यूएस, जनरल एवं अन्य राज्य के उम्मीदवार: 675 रुपए। 

2. बिहार के मूल निवासी एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थी: 180 रुपए। 

3. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे कि नेट बैंकिंग, यूपीआई इत्यादि से होगा।