ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

बिहार को जल्द मिल सकती है एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर संचालित करने का प्लान

Vande Bharat Train: समस्तीपुर से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की संभावना पर चर्चा तेज है. जिससे बिहार के यात्रियों को तेज और आधुनिक रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Vande Bharat Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vande Bharat Train: समस्तीपुर से बनारस के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलने की संभावना को लेकर यात्रियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यदि यह ट्रेन शुरू होती है, तो यात्रियों को कम समय में तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।


फिलहाल इस रूट पर एक वंदे भारत ट्रेन पहले से संचालित है, जो जोगबनी से दानापुर के बीच मुजफ्फरपुर होकर गुजरती है। ऐसे में दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने की स्थिति में संभावना जताई जा रही है कि इसे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वाले रूट पर चलाया जा सकता है, जिससे समस्तीपुर और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा होगा।


समस्तीपुर से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। विभिन्न बैठकों में भी इस मुद्दे को रखा गया है और अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाली रेलवे बैठकों में इस पर फिर से चर्चा हो सकती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यात्रियों द्वारा लगातार इस सेवा की मांग की जा रही है।


वंदे भारत ट्रेन अपनी आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इसमें जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वाई-फाई, ऑटोमैटिक दरवाजे, एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटें और बायो-वैक्यूम शौचालय जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह ट्रेन 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।


देश में पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। इसके बाद से अब तक 160 से अधिक वंदे भारत सेवाएं देशभर में शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में यदि समस्तीपुर–बनारस रूट पर यह नई ट्रेन शुरू होती है, तो यह बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता