ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिहार के 6 शहरों में बनेगा रिंग रोड, हर 20 KM पर होगी फोर-लेन सड़क, 2027 तक 4 घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान पथ निर्माण की 137 योजनाओं की घोषणा की थी। इन परियोजनाओं पर ₹23,375 करोड़ की लागत से अगले तीन महीनों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 23 बाईपास के निर्माण के लिए ₹2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

BIHAR
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने 2025-26 के बजट में ₹68,006 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है। इस बजट में छह शहरों में रिंग रोड, हर 20 किमी पर फोर-लेन सड़क, 225 किमी सड़कों का चौड़ीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 137 योजनाओं पर कार्य शामिल है।


छह शहरों में रिंग रोड निर्माण की योजना

पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, कटिहार और बेगूसराय में भी रिंग रोड बनाया जाएगा। इस परियोजना की जल्द शुरुआत होगी। शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की।


पथ निर्माण विभाग का ₹68 अरब 6 करोड़ 53 लाख 49 हजार रुपये का बजट पारित कर दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी सदन में उपस्थित रहे। हालांकि, मंत्री के उत्तर से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया।


राज्य में हर 20 किमी पर होगी फोर-लेन सड़क

मंत्री ने कहा कि आने वाले तीन-चार महीनों में राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में पहुंचने की योजना पूरी हो जाएगी। सरकार ने 2027 तक पटना चार घंटे में और 2035 तक तीन घंटे में पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए ‘विकसित भारत 2047’ रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके तहत 5,000 किमी सिंगल-लेन सड़कों को दो या अधिक लेन में विस्तारित किया जाएगा। इसके अलावा, हर 20 किमी की दूरी पर चार-लेन सड़क उपलब्ध कराई जाएगी।


बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट - फेज 1

बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट फेज-1 के तहत ₹2,900 करोड़ की लागत से 225 किमी की पांच सड़क योजनाओं पर कार्य होगा। वहीं, दूसरे चरण में ₹6,287 करोड़ से 493 किमी सड़क परियोजनाओं पर काम किया जाएगा।


नीतीश कुमार की 137 योजनाओं पर जल्द होगा कार्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान पथ निर्माण की 137 योजनाओं की घोषणा की थी। इन परियोजनाओं पर ₹23,375 करोड़ की लागत से अगले तीन महीनों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 23 बाईपास के निर्माण के लिए ₹2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जेपी गंगा पथ को कोइलवर से मोकामा तक विस्तारित करने के लिए ₹6,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।


सरकार और निजी क्षेत्र के सहयोग से सड़कों का निर्माण

इस परियोजना को तीन-चार महीनों में नीति के अनुसार अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें सरकार और निजी कंपनियां मिलकर सड़कों का निर्माण करेंगी।


बजट पर चर्चा और विपक्ष का बहिष्कार

बजट पर चर्चा के दौरान समीर कुमार महासेठ, सुरेंद्र राम, मिथिलेश कुमार, ऋषि कुमार, ललित नारायण मंडल, श्रेयसी सिंह, गोपाल रविदास, अनिल कुमार, सत्येंद्र यादव, सूर्यकांत पासवान, अख्तरूल इस्लाम शाहीन, सतीश दास, लखेन्द्र कुमार रौशन और राजकुमार सिंह ने अपने विचार रखे।

टैग्स