ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

JOB IN BIHAR : बिहार पुलिस में नौकरी का शानदार मौका, जल्द ही हजारों पदों पर होगी बहाली....

JOB IN BIHAR : गृह विभाग की ओर से इसकी अधियाचना जल्द केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेजे जाने की संभावना है। फिलहाल बिहार में चालक सिपाही के

bihar police
बिहार पुलिस में नौकरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JOB IN BIHAR : बिहार में वर्दी पहनकर गाड़ी चलाने के शौकीन युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। सूबे के अंदर जल्द ही बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4 हजार से अधिक पदों पर बहाली होने वाली है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने बहाली से संबंधित प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है। इसके बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।


बिहार पुलिस  मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में चालक सिपाही के 4361 पदों पर बहाली का प्रस्ताव है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधियाचना जल्द केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेजे जाने की संभावना है। फिलहाल बिहार में चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं को अवसर दिया जाता है। इसके साथ ही उन्हें छोटे-बड़े वाहन चलाना आना चाहिए। तभी वह इस परीक्षा के लिए योग्य मान जाते हैं। 


मालूम हो कि, इसके लिए लिखित के बाद वाहन चलाने का टेस्ट होती है यानी चालक सिपाही की बहाली दो चरणों में होती है। आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों को पहले सिपाही की तरह ही लिखित परीक्षा से गुजरना होता है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को वाहन चलाने का टेस्ट देना पड़ता है। इसके बाद अंतिम मेधा सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन होता है। 


इधर, बिहार सरकार के अधीन नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। चालक सिपाही में भी यह लागू होगा। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी चालक सिपाही बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में युवाओं के लिए अच्छी खबर है।