ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

raid at sp singla office : मोकामा के बाद पटना में भी पुल निर्माण कंपनी सिंगला के ठिकानों पर रेड, सवालों के डर से अधिकारी हुए फरार

raid at sp singla office : पटना और मोकामा में कंस्ट्रक्शन कंपनी एसपी सिंगला के ऑफिस पर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने छापेमारी की है। टैक्स चोरी के आरोप में शनिवार को रात 9 बजे तक रेड चली। इस दौरान कंपनी के डॉक्यूमेंट्स और स्टोर की जांच की गई।

raid at sp singla office
raid at sp singla office
© raid at sp singla office
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

raid at sp singla office : राष्ट्रीय स्तर की निर्माण कंपनी सिंगला के पटना जिला स्थित दो ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की अलग-अलग टीम ने छापेमारी की। पटना और हाथीदह में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय द्वारा लगातार सिंगला के कारोबार की निगरानी की रही है। 


निगरानी के दौरान ही सेंट्रल जीएसटी को सिंगला कंपनी द्वारा बड़े स्तर पर कर में गड़बड़ी किये जाने की सूचना मिली। जानकारी के पुख्ता होने के बाद सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की टीम ने सिंगला के पटना में बोरिंग रोड स्थित पुष्पांजलि पैलेस स्थित कार्यालय और हाथीदह में औंता-सिमरिया गंगा ब्रिज के दफ्तर पर छापेमारी की गई। 


यह छापेमारी शनिवार की रात 9 बजे तक चली, जिसमें कंपनी के दस्तावेजों और स्टोर की जांच की गई। सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी के दौरान कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी ताला लगाकर निकल गए।


गौरतलब हो कि, मालूम हो कि सिंगला कंपनी मोकामा में सिक्स लेन का पुल और राजेंद्र सेतु मरम्मत का काम कर रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा गार्ड ने बताया कि किसी विभाग ने छापा मारा है, लेकिन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी वहां से चले गए थे। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन जब्त किए गए और कंपनी के दस्तावेजों की जांच की गई। कुल चार घंटे तक छापेमारी की बात सामने आई है।