ब्रेकिंग
‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाबफर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक पुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनाया‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाबफर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक पुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनाया

Patna News: पटना में वाहन जांच के दौरान 18 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

Patna News: पटना में जेपी सेतु पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 18.05 लाख रुपये नकद बरामद किए। राशि के स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कैश जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

Patna News
भारी मात्रा में कैश बरामद
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना में चल रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी के निर्देशा पर जिले में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19-20 फरवरी 2026 की देर रात जेपी सेतु पर दीघा थानांतर्गत पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी।


जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से अठारह लाख पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालक से उक्त राशि के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह राशि के स्रोत एवं उपयोग के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका।


इसके उपरांत पुलिस ने विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए पूरी राशि को जब्त कर लिया तथा मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, ताकि राशि के स्रोत और वैधता की जांच की जा सके। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, विधि व्यवस्था, पटना दिव्यांजली जायसवाल द्वारा आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और संदिग्ध मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बरामद नकदी के स्रोत, उद्देश्य और संभावित कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध धन के परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता