ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीख

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, 73 पार्षदों ने किया मतदान, 2 अनुपस्थित

पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। 75 में से 73 पार्षदों ने मतदान किया। चुनाव में कुमार संजीत, राजकुमार गुप्ता, श्वेता राय, मुन्ना जायसवाल, सुनीता देवी, अनीता देवी और विनोद कुमार विजयी घोषित हुए।

बिहार न्यूज
महापौर सीता साहू ने दी बधाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस चुनाव में कुल 75 पार्षदों में से 73 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दो पार्षद मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। वार्ड संख्या 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी और वार्ड 30 की पार्षद कावेरी सिंह मतदान प्रक्रिया में अनुपस्थित रहीं। निर्वाचित पार्षदों ने सशक्त स्थायी समिति के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। 


मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किया गया। मतगणना पूरी होने के बाद सशक्त स्थायी समिति के लिए 7 सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए।महापौर सीता साहू ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति नगर निगम की रीढ़ होती है और इसके माध्यम से शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। 


उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से पटना के विकास और जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पटना के विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, सफाई व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।


 01: कुमार संजीत 39 मत — विजेता, पिंकी यादव 31 मत — उपविजेता

 02: राजकुमार गुप्ता 38 मत — विजेता, रजनी सिन्हा 34 मत — उपविजेता  

03: श्वेता राय 40 मत — विजेता, जीत कुमार 31 मत — उपविजेता

 04: मुन्ना जायसवाल 40 मत — विजेता, सीमा वर्मा 32 मत — उपविजेता

 05: सुनिता देवी- निर्विरोध निर्वाचित 

 06: अनीता देवी 36 मत — विजेता, जय प्रकाश सिंह 35 मत — उपविजेता

 07: विनोद कुमार 43 मत — विजेता, मनोज मेहता 28 मत — उपविजेता। 


(इस क्रम संख्या के एक अन्य पार्षद पूर्व में ही निर्विरोध समिति में मनोनीत किए जा चुके हैं।) चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद महापौर सीता साहू ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि "यह चुनाव क्रम संख्या की राजनीति का अंत और संपूर्ण पटना के सशक्तिकरण की शुरुआत है। सशक्त स्थाई समिति निगम की रीढ़ है। पटना के विकास को प्राथमिकता दें। महापौर ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति की प्रथम बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें  विकास योजनाओं एवं जनहित के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।