ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

पप्पू यादव को PMCH से भेजा गया बेऊर जेल, समर्थकों की दिखी भारी भीड़

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पीएमसीएच से बेऊर जेल भेजा गया। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और नारेबाजी की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी उनका समर्थन किया।

बिहार न्यूज
जेल भेजे गये पप्पू यादव
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को रविवार की शाम पीएमसीएच से बेऊर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पीएमसीएच में पप्पू यादव के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे थे। 


कह रहे थे कि पप्पू यादव मत घबराना हम तुम्हारे साथ हैं, गरीबों का मसीहा जिंदाबाद। पप्पू यादव को पीएमसीएच के वार्ड से स्टेचर पर लिटाकर एंबुलेंस के पास लाया गया उसके बाद उन्हें पुलिस और उनके समर्थकों की मदद से एम्बुलेंस में चढ़ाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। 


सांसद पप्पू यादव को पीएमसीएच से जेल भेजा गया है, इस बात की जानकारी देते हुए Pmch के अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बताया है कि डॉक्टरों ने पप्पू यादव के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें पूरी तरह से फिट बताया और उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी  अपनी सुरक्षा में लेकर उन्हें बेऊर जेल गये हैं। 


पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में काफी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी पप्पू यादव का साथ दिया। बिहार कांग्रेस पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया।


पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर यह कार्रवाई तब हुई जब वो लगातार NEET छात्रा के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग लगातार कर रहे थे। रेप के बाद हत्या का मामला तब तूल पकड़ चुका था। इस मामले को लेकर खुद पप्पू यादव ने सरकार और उनकी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। 



गौरतलब है कि 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया था। 06 फरवरी शुक्रवार की देर रात पप्पू यादव को मंदिरी स्थित उनके आवास से अरेस्ट किया गया था। जब उनकी गिरफ्तारी हो रही थी तभी पप्पू यादव बेहोश हो गये और उनकी तबीयत बिगड़ी गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने अपने नेता की गिरफ्तारी का विरोध किया। लेकिन कुछ देर बाद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। मेडिकल जांच के लिए पहले आईजीआईएमएस ले जाया गया फिर पीएमसीएच उन्हें लाया गया। पीएमसीएच में जांच के बाद उन्हें बेऊर जेल ले जाया गया और कुछ घंटे बाद उन्हें जेल प्रशासन फिर पीएमसीएच ले गयी। रविवार को फिर उन्हें बेऊर जेल ले जाया गया है।  


पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। 


राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियाँ शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है। 

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट

टैग्स