ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारीदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारीCM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारीदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारी

कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाया गया, लेकिन वार्ड में शिफ्ट न कर आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखने का आरोप लगा है। निजी सचिव ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: कोर्ट के आदेश के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बेऊर जेल से वापस PMCH लाया गया। जहां उन्हें वार्ड में शिफ्ट ना कर कोरिडोर में आधे घंटे से रखा गया। पप्पू यादव के निजी सचिव ने इस बात की जानकारी दी है। कहा है कि उनके नेता पप्पू यादव का कोई सुध लेने वाला यहां नहीं है। सुप्रीटेंडेंट फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कंट्रोल रूम से जवाब नहीं मिल रहा है। 


निजी सचिव ने बताया कि कस्टडी में तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन से इस संबंध में बात करें। पीएमसीएच में पप्पू यादव को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि क्या एक सांसद के साथ इस तरह का सुलूक न्यायसंगत है? 


बता दें कि 31 साल पुराने केस में पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में पटना के बेऊर जेल भेजा गया था। जेल में एंट्री के बाद पप्पू यादव को इलाज के लिए देर शाम PMCH लाया गया है। यहां अस्पताल में ही पुलिस कस्टडी में उनका इलाज होगा। इस मामले पर अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी। इस दिन पप्पू यादव को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


बता दें कि 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पटना की विशेष कोर्ट ने पप्पू यादव सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश पुलिस को दिया था। पप्पू यादव शुक्रवार को जैसे ही दिल्ली से पटना पहुंचे पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए देर शाम मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने इसका विरोध किया और पुलिस को वारंट दिखाने की मांग करने लगे। 


इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पप्पू यादव बेहोश हो गये और उनकी तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद पुलिस उन्हें आईजीआईएमएस ले गयी। जहां से सुबह में पप्पू यादव को पीएमसीएच ले जाया गया।


पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर रखे थे। पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गिरफ्तार किए जाने के बाद सांसद का मेडिकल चेकअप कराया गया और चिकित्सकीय स्थिति के मद्देनजर उन्हें पीएमसीएच में भर्ती किया गया।


शनिवार दोपहर पप्पू यादव को पटना MP/MLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देते हुए बेल की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद  उन्हें दो दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में पीएमसीएच भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सांसद को उच्च सुरक्षा निगरानी में रखा जाए। 


सांसद पप्पू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें पीएमसीएच में कस्टडी में रखने का फैसला लिया गया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी है। पुलिस प्रशासन ने सांसद की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।


टैग्स

संबंधित खबरें