ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 28 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 28 एजेंटों पर मुहर लगी है। नीतीश सरकार में कोरोना महामारी के दौर में कई

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 28 एजेंटों पर मुहर लगी है। नीतीश सरकार में कोरोना महामारी के दौर में कई अहम फैसले किए हैं। कोरोना काल में नीतीश सरकार ने सरकारी सेवकों के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकारी सेवकों को विशेष पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा।  कोरोना संक्रमण से अगर किसी सरकारी कर्मी की मौत होती है तो उसे विशेष से पारिवारिक पेंशन दिया जाएगा। साल 2004 के बाद सेवा में आने वालों के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। 2004 के बाद सेवा में आने वाले को एनपीएस से क्या लाभ मिलता है।


आज हुई कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। सरकार ने प्रथम अनुपूरक बजट के तौर पर ढाई सौ करोड़ रुपए के अतिरिक्त व्यय को मंजूरी दी है। 3 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में सरकार इसे पेश करेगी।


इसके अलावा सरकार होमगार्ड नियमावली में संशोधन करने जा रही है। इससे संबंधित प्रस्ताव पर भी आज कैबिनेट ने मुहर लगाई है। श्रम संसाधन विभाग के तहत कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ नर्स को दिए जाने के संबंध में भी स्वीकृति दी गई है। सरकार ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को भर्ती, प्रोन्नति और सेवा शर्त संसोधन नियमावली के तहत सुविधा देने का फैसला किया है। सरकार ने निलंबित चल रहे मद्य निषेध विभाग के अवर निबंधक को बर्खास्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग में आयुक्त के पद पर नियुक्ति अकेली है मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।

टैग्स