ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

लॉकडाउन के बीच बुधवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग

PATNA : कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच से नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को होगी। बुधवार शाम 5 बजे नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक होगी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर वीडियो क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच से नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को होगी। बुधवार शाम 5 बजे नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक होगी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संकट को देखते हुए यह अहम बैठक बुलाई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्री परिषद के तमाम सहयोगियों से जुड़ेंगे। सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक को लेकर अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस विषय में सभी विभागों को सूचित कर दिया है। सभी मंत्री और विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव अपने-अपने कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। 


माना जा रहा है कि सरकार को रोना संकट को देखते हुए बुधवार को होने वाली बैठक में कई बड़े फैसले ले सकती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक को लेकर बेल्ट्रॉन को जिम्मेदारी दी गई है।

टैग्स