ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

JP Ganga Path: कोईलवर और मोकामा तक JP गंगा पथ के विस्तार की प्रक्रिया शुरू, DPR और टेंडर की आई जानकारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ के विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।

JP Ganga Path
कोईलवर और मोकामा तक JP गंगा पथ के विस्तार की प्रक्रिया शुरू
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ के विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। करीब 7000 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट बन रहा है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार का आवागमन सुगम होगा। पटना के जेपी गंगा पथ का दीघा से कोईलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक और दीदारगंज से मोकामा तक विस्तार करने की मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है। डीपीआर बनाने और टेंडर निकालने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।


बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने निर्माण के कार्य में तेजी लाने को लेकर समीक्षा भी की है। जेपी गंगा पथ का विस्तार होने पर सात पुलों से इसकी कनेक्टिविटी होगी। जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के आवागमन में सहूलियत होगी। कोईलवर से वीर कुंवर सिंह सेतु तक और दीदारंगज से मोकामा तक इसके विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गयी है।


बताया जा रहा है कि इसे बनाने के लिए चयनीत कंसल्टेंट के द्वारा प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (PPR) इस महीने के अंत तक सौंप दिया जाएगा। जिसके आधार पर डीपीआर बनाने के साथ टेंडर निकालने का काम अगले महीने होगा। ये प्रोजेक्ट 7000 करोड़ रुपये से तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट में दीघा से कोईलवर तक और दीदारगंज से अथमलगोला तक जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य बिहार राज्य पथ विकास निगम की देखरेख में होगा। वहीं अथमलगोला से मोकामा तक पथ निर्माण विभाग की निगरानी में काम होना है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता