ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: लालू यादव को 'कैदी रत्न' ! विधानसभा में प्रस्ताव रखें...धरना दें तेजस्वी यादव, जेडीयू ने तेजस्वी से पूछे 5 तीखे सवाल

Bihar Politicsजद (यू) प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरक्षण के मुद्दे पर धरने को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा कि पटना में धरना देने की बजाय उन्हें सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना देना चाहिए.

Bihar Politics, jdu news, arvind nishad, bihar vidhansabha election 2025, patna news, tejashwi yadav, तेजस्वी यादव, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, अरविंद निषाद
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर आज पार्टी कार्यालय के समक्ष धरना दिया है.इसके बाद बिहार की राजनीतिक तपिश बढ़ गई है. जेडीयू ने तेजस्वी यादव को सलाह दिया है कि आप सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना दीजिए. 

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरक्षण के मुद्दे पर धरने को नौटंकी करार दिया और कहा कि पटना में धरना देने की बजाय उन्हें सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से 5 अहम सवाल पूछे. जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने पूछा कि सीबीआई, ईडी जैसे संस्थाओं के सामने भ्रष्टाचार के मामले में पेश होने में लज्जा महसूस नहीं होती है? आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में खुद अथवा वकीलों के माध्यम से पेश होने में शर्म क्यों आती है ?

जेडीयू प्रवक्ता ने अगला सवाल पूछा, लालू प्रसाद यादव जननायक कर्पूरी ठाकुर को जीप के लायक नहीं समझते थे आज उनके नाम की माला क्यों जप रहे हैं? संयुक्त मोर्चा सरकार में लालू प्रसाद यादव केंद्र में किंगमेकर की भूमिका थे तो जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न क्यों नहीं दिला पाए ?तेजस्वी यादव को ये सलाह है कि लालू प्रसाद यादव को कैदी रत्न दिलाने के लिए धरना दें और बिहार विधान मंडल के चलते सत्र में सदन में प्रस्ताव रखें. ईडब्ल्यूएस को जब 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव लाया जा रहा था तो राजद उसकी मुखर विरोधी थी या नहीं ?