ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

INDIAN RAILWAY : दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों का रूट बदला,अब इस जगह भी होगा स्टॉपेज

INDIAN RAILWAY : तीसरी रेल लाइन निर्माण को लेकर कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है तो कई ट्रेनों को चार से पांच घंटे तक देरी से परिचालित करने का निर्णय लिया गया है।

Bihar train news
Bihar train news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

INDIAN RAILWAY : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या अपडेट है।


जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने तीसरी रेल लाइन निर्माण को लेकर नरकटियागंज होकर चलने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है तो कई ट्रेनों को चार से पांच घंटे तक देरी से परिचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।


इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया है कि दरभंगा से 28 अप्रैल एवं एक मई को चलने वाली 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी।


जबकि, पोरबंदर से 25 अप्रैल को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मॉ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.- वाराणसी- औंड़िहार- छपरा- मुजफ्फरपुर के रास्ते किया जाएगा।