ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

नौकरी दो, पलायन रोको" पदयात्रा 16 मार्च से शुरू, युवाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगी NSUI और युवा कांग्रेस

बिहार कांग्रेस के प्रभारी सह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवारू ने कहा कि बिहार में पलायन आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक बीमारी बन चुकी है इसलिए बिहार का युवा और छात्र अब अपने भविष्य को लेकर इस सरकार से भयाक्रांत हो चुका है।

BIHAR
कांग्रेस की पलायन रोको पदयात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: युवा और छात्र कांग्रेस का 16 मार्च से भित्तिहरवा से नौकरी दो पलायन रोको पदयात्रा की शुरूआत होगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में नौकरी दो पलायन रोको पदयात्रा की शुरुआत 16 मार्च से चंपारण के भित्तिहरवा से करने की घोषणा की गई।


संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी सह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवारू ने कहा कि बिहार में पलायन आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक बीमारी बन चुकी है इसलिए बिहार का युवा और छात्र अब अपने भविष्य को लेकर इस सरकार से भयाक्रांत हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के साथ युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथी मजबूती से उनके हक में यह पदयात्रा करेगी। 


बिहार के जनता, युवा और छात्रों का आवाज बनकर कांग्रेस काम कर रही है और सरकार के खिलाफ खड़े होकर संसद, विधानसभा और सड़क पर हमलोग संघर्ष करेंगे। इसमें सभी युवाओं और छात्रों को एकजुट होकर बिहार की समस्याओं पर लड़ना होगा। पदयात्रा बिहार के छात्रों और युवाओं को अकादमिक और आर्थिक समस्याओं से बचाने के लिए संचालित होगी। इस पदयात्रा में चंपारण की भूमि से महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करके निरंकुश सरकार के निर्णयों और नीतियों से छात्र युवाओं की जो हकमारी की जा रही है हम उसकी खिलाफत करेंगे।


एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों के ऊपर जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ एनएसयूआई और युवा कांग्रेस 16 मार्च को चंपारण के भित्तिहरवा से पदयात्रा की शुरुआत करेगी और यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए पटना आकर समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य मुद्दा शिक्षा, नौकरी और इलाज रहेगा। जिस तरीके से राज्य में बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया वो बेहद शर्मनाक है। बिना नौकरी दिए और बिना शिक्षा दिए हुए बिहार का विकास नहीं होने वाला है। बिहार में तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री पंच वर्षीय योजना बन जाती है। राज्य के कॉलेज के हालात ऐसे हैं कि हालत है कि 25000 छात्रों का नामांकन करा दिया जाता है लेकिन उनके लिए केवल  10 शिक्षक उपलब्ध रहते हैं।


राज्य के सभी छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एनएसयूआई उनके लिए संघर्ष करेगी और राज्य के विकास को बेहतर बनाने का काम करेगी। ये पदयात्रा न्याय की पुकार है और जो भी विद्यार्थी या युवा जिसे शिक्षा नहीं मिल रही, नौकरी नहीं मिल रही, इलाज नहीं मिल रहा है वें इस यात्रा का हिस्सा बनें। बिहार के युवाओं को पलायन से रोकने के लिए भाजपा नीतीश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सरकारी वेबसाइट ने ही बताया कि बिहार के दो करोड़ नब्बे लाख युवा पलायन कर चुके हैं। युवाओं से मिलना और उनकी समस्याओं पर हम चर्चा करेंगे।


युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि 2019 से 2022 के बीच सेना में चयनित 1.5 लाख उम्मीदवारों की तत्काल नियुक्ति हो। साथ ही बिहार में खाली सरकारी नौकरियों को भरने, बहालियों में भ्रष्टाचार पर रोक, नौकरियों के पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर सख्त कार्रवाई, सरकारी भ्रष्टाचार पर लगाम रोज़गार और पलायन नीति बिहार में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण पलायन को मजबूर युवाओं के लिए ठोस रोजगार नीति बने और नए रोजगार सृजित किए जाएं, ताकि पलायन रुके।


एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा कि बीपीएससी पेपर लीक विवाद सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले युवाओं को लाठियों से पीटने वाली इस सरकार के खिलाफ युवाओं की चीख को सुनकर एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का काम एनएसयूआई और युवा कांग्रेस करेगी। इस यात्रा में केवल छात्रों का ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में बने अराजक माहौल और शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भी हमारा मुद्दा इस पदयात्रा में मुखर रूप से रहेगा।


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर हम युवाओं और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ इस पदयात्रा का आगाज करेंगे। डिजिटल इंडिया का नारा देने वाली इस सरकार से हमारा सवाल है कि आपने हमारे गांव के विद्यालयों में कितना डिजिटल बोर्ड और डिजिटल क्लासरूम बनाया? इस पदयात्रा में सभी वंचित युवा, छात्र बढ चढ़कर हिस्सा लें और अपने बेहतर भविष्य के लिए हमारे साथ जुड़कर परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करें।


एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद उर्फ सूरज यादव ने कहा कि अनियमित शैक्षणिक सत्रों और विश्वविद्यालयों में अराजक माहौल से विद्यार्थी परेशान हैं। पढ़ाई के बाद उन्हें रोजगार की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से बिहार का छात्र आजीज हो चुका है। इसलिए यह पदयात्रा बिहार के छात्रों की हक का आवाज बनेगी।


संवाददाता सम्मेलन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवारू, एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, एनएसयूआई अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद सूरज, बिहार कांग्रेस कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा,  ब्रजेश पांडेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता आनंद माधव, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, निधि पांडेय, चुन्नू सिंह, कुमार रोहित सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

टैग्स