ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, राष्ट्रपति पद के लिए मांगेंगी समर्थन

PATNA: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को पटना आएंगी। पटना पहुंचकर वे राज्य के विधायकों और सांसदों से राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन मांगेंगी। इस

द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, राष्ट्रपति पद के लिए मांगेंगी समर्थन
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को पटना आएंगी। पटना पहुंचकर वे राज्य के विधायकों और सांसदों से राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन मांगेंगी। इस अभियान के तहत एनडीए उम्मीदवार को राज्य से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने की रणनीति पर भी मंथन हो सकती है।


दरअसल मुर्मू ने आज यानी शुक्रवार से प्रचार अभियान की शुरुआत की है। ये अभियान हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ राज्य के विधायकों से मुलाकात कर उनसे अपने लिए समर्थन मांगने के सिलसिले में उन्होंने ये अभियान चलाने का फैसला किया है। 


गौरतलब है कि नॉमिनेशन की जांच के बाद अब राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, सिर्फ दो ही उम्मीदवार मुकाबले में रह गए हैं। इस पद के लिए बुधवार तक 94 व्यक्तियों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले थे। लेकिन सिर्फ मुर्मू और सिन्हा के चार-चार सेट के नामांकन पत्रों ने वैध नामांकन के सभी मापदंडों को पूरा किया है, इसलिए इन्ही दोनों की उम्मीदवारी पर हरी झंडी मिल पाई है।