ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सीएम नीतीश ने विपक्ष को बताया कमजोर, बोले- दूसरे लोगों में दम नहीं है, मुझपर भरोसा कीजिये

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. सीएम नीतीश ने निश्चय संवाद में लोगों क

सीएम नीतीश ने विपक्ष को बताया कमजोर, बोले- दूसरे लोगों में दम नहीं है, मुझपर भरोसा कीजिये
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है.  सीएम नीतीश ने निश्चय संवाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना नाम लिए विपक्षियों के ऊपर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि दूसरे लोगों में दम नहीं है. कुछ लोग समाज को बांटना चाहते हैं, मैं समाज को एकजुट करना चाहता हूँ. अगर एनडीए सरकार का काम पसंद आया हो तो इसे फिर से मौक़ा दीजिये.




नीतीश कुमार ने कहा कि वे नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं. कुछ लोग समाज में विवाद पैदा करना चाहते हैं. समाज सुधार की बात नहीं करना चाहते हैं. महिलाओं की अपील पर उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून बनाया. उन्होंने कहा कि सिर्फ विकास नहीं बल्कि न्याय के साथ विकास हुआ है. हर तबके का उत्थान और हर क्षेत्र का विकास एनडीए सरकार में हुआ है.




अपने विपक्षियों के ऊपर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो जुबान चलाते हैं. पति-पत्नी और बेटा-बेटी यही परिवार है. ऐसे लोगों से सचेत और सजग रहिये. उन्होंने कहा कि वह नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं. कुछ लोग समाज को बांटना चाहते हैं, मैं समाज को एकजुट करना चाहता हूँ.


सीएम नीतीश ने कहा कि किसी भी सूरत में 'क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म' को बर्दाश्त नहीं करेंगे. 2018 के डाटा के अनुसार क्राइम की स्थिति में बिहार देश में 23वें स्थान पर है. बिहार ने एनडीए सरकार पर भरोसा किया है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में लड़कियां आगे बढ़ रही हैं. इसबार मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या ज्यादा है. कोरोना काल में पढाई में दिक्कत हुई है लेकिन किसी भी प्रकार से यहां के बच्चों को पढ़ाएंगे.




नीतीश ने आगे कहा कि पति-पत्नी के राज में प्राथमिक केंद्र में इलाज चलता था. एक दिन में एक ही मरीज का इलाज हो पाता था. एनडीए सरकार ने मुफ्त में दवा का इंतजाम किया. इस सरकार में एक महीने में औसतन 10 हजार लोग प्राथमिक केंद्र में इलाज कराने जाते हैं.