ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सीएम नीतीश का बेटियों को बड़ा तोहफा, ग्रेजुएशन पास लड़कियों के लिए 36 करोड़ रुपये जारी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ा एलान किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए 36 करो

सीएम नीतीश का बेटियों को बड़ा तोहफा, ग्रेजुएशन पास लड़कियों के लिए 36 करोड़ रुपये जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ा एलान किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए 36 करोड़ का वित्तीय अनुदान जारी कर दिया है. राशि के जारी हो जाने से ग्रेजुएशन पास लाभुक बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि देने की कवायद और तेज हो जायेगी.


आपको बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग 30 करोड़ की राशि जारी कर चुका है. इस राशि के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 12 हजार छात्राओं के खाते में राशि डालने की कवायद पहले ही शुरू हो चुकी है. अब करीब इतनी ही छात्राओं को प्रोत्साहन राशि जारी हो जायेगी.


जानकारी हो कि इस योजना के तहत प्रति छात्रा 50 हजार रुपये दी जानी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार ने चालू और पिछले दो वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट 200-200 करोड़ का रखा गया है. इससे पहले के वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसके लिए वार्षिक बजट 300 करोड़ रखा गया था. हालांकि इस योजना के तहत 2019-20, 2020-21 और जुलाई 2021 तक 237890 बालिकाओं के आवेदन लंबित हैं.

टैग्स