ब्रेकिंग
छपरा में बांध टूटते ही मची तबाही! सैकड़ों गांव जलमग्न, लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦छपरा में बांध टूटते ही मची तबाही! सैकड़ों गांव जलमग्न, लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन

Builder In Bihar: पटना का यह बिल्डर होगा गिरफ्तार, RERA बिहार ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Builder In Bihar: रेरा बिहार, ने एक बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. ए. एस. गणेश इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है.

Builder In Bihar,A S Ganesh Infra COMPANY, BIHAR SAMACHAR, RERA BIHAR, PATNA NEWS, BUILDER IN PATNA
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Builder In Bihar: भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार, ने एक बार फिर से एक बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. ए. एस. गणेश इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड  कंपनी के बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्राधिकरण के अध्यक्ष की अदालत द्वारा 12 लाख रुपये की राशि वसूली के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश हाल ही में पारित किया गया है, जिसे पीड़ित घर खरीदारों को भुगतान किया जाना है।

बता दें, सुदर्शन सिन्हा द्वारा ए एस गणेश इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड  खिलाफ 12  लाख रुपये की वापसी के लिए मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने पहले प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका निपटारा जुलाई 2024  में उक्त राशि की वापसी के आदेश के साथ किया गया था। जब बिल्डर ने प्राधिकरण के आदेश का सम्मान नहीं किया, तो शिकायतकर्ता ने सितम्बर 2024 में इजराय वाद (RERA/EXE/349/2024) दायर किया।

रेरा बेंट ने इजराय वाद की सुनवाई के दौरान प्राधिकरण ने बिल्डर को उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था. लेकिन जब उनके तरफ से सुनवाई के लिए कोई उपस्थित नहीं हुआ तो गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया गया। इस केस की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता