ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Bihar Politics: विधानसभा में आज 7 विभागों का बजट होगा पेश, तेजस्वी पर सम्राट के तंज से गरमाई राजनीति !

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन आज सरकार 7 विभागों का बजट पेश करेगी. जिसमें पथ निर्माण, पंचायती राज, कला-संस्कृति, पर्यटन, अनुसूचित जाति-जनजाति, कल्याण और खेल विभाग शामिल हैं.

Bihar Politics
bihar vidhansabha
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। आज छठे दिन सरकार सात अहम विभागों का बजट पेश करेगी। इसमें पथ निर्माण, पंचायती राज, कला-संस्कृति एवं युवा, पर्यटन, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, कल्याण और खेल विभाग से जुड़े मंत्री सदन में अपने विभाग का बजट पेश किया जाएगा।  वहीं, प्रश्नकाल में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा और पर्यटन विभाग से जुड़े 130 सवालों पर चर्चा होगी। जिसका संबंधित मंत्री जवाब पेश करेंगे। 


वहीं,बजट सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। ऐसे में आज भी राजद और माले के विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं /विपक्ष बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसको लेकर बीते कल एक बैठक भी गई है। इसके बाद आज आक्रामक अंदाज देखने को मिल सकता है। 


वहीँ, सत्र के पांचवें दिन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल को ‘नाच-गाना और लौंडा डांस’ का दौर बताते हुए कहा कि बिहार के विकास में लालू परिवार का कोई योगदान नहीं रहा। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “इन्हें क्या पता? ये बउवा हैं, जो लिखा जाता है, बस आकर पढ़ देते हैं।”


इधर, सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ये (तेजस्वी) बोलते हैं कि 36 साल के हैं. लेकिन मैं चैलेंज करता हूं कि नीतीश कुमार इनसे दोगुना काम कर सकते हैं। जबकि इनसे उम्र में काफी बड़े हैं. बिहार की जनता समझदार है कभी भी रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होने देगी। तेजस्वी जी ने पढ़ाई तो की नहीं। क्रिकेट में भी पानी ही ढोते रह गए. पूरे करियर में सिर्फ 37 रन बनाए। 

संबंधित खबरें