ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Budget 2025: बजट 2025-26 में रेलवे को क्या मिला? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दी पूरी जानकारी

Budget 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट 2025-26 में रेलवे को लेकर प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र

budget 2025
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Budget 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट 2025-26 में रेलवे को लेकर प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय रेलवे के लिए 2,52,200 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 


इसी कड़ी में उन्होंने बिहार राज्य के लिए रेलवे हेतु आवंटित धनराशि का जिक्र करते हुए बताया कि यूपीए के कार्यकाल 2004 से 2014 में बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बढ़ाकर इस वर्ष 10 हजार 66 करोड़ रूपये कर दिया गया है, जो कि पिछली सरकार की तुलना में 09 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी । 


रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में जहां 2009-14 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 64 किमी नई लाइन का निर्माण होता था वहीं 2014 से 2024 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 167 किमी नई लाइन का निर्माण हुआ है जो लगभग 2.5 गुणा ज्यादा है। इसी तरह बिहार में जहां 2009-14 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 30 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण होता था वहीं 2014 से 2024 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 275 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है जो लगभग 09 गुणा ज्यादा है। 


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में 2014 से 1832 किमी नई लाईन का निर्माण किया जा चुका है जो लगभग मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है। बिहार में 2014 से 3020 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा बिहार में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है।


रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में 86,458 करोड़ की लागत से 5,346 किमी की नई लाईन/दोहरीकरण/आमान परिवर्तन की 57 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके साथ ही 3164 करोड़ की लागत से बिहार में 98 अमृत भारत स्टेशनों का पुर्निविकास कार्य चल रहा है। इस प्रकार बिहार में रेलवे द्वारा लगभग 90 हजार करोड़ का इंवेस्टमेंट किया जा रहा है। बिहार में 1783 किमी में कवच लगाने का कार्य विभिन्न चरणों में है। 


उन्होंने बताया कि बिहार में 12 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो बिहार के 15 जिलों से होकर गुजरती है। इसके साथ ही बिहार के दरभंगा से 01 अमृत भारत एक्सप्रेस का भी परिचालन किया जा रहा है। पटना जं. के पुनर्विकास से संबंधित पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पटना जं. के डीपीआर एवं डिजाइन पर कार्य चल रहा है।

टैग्स