ब्रेकिंग
NI कार्य के कारण बिहार की 28 ट्रेनें प्रभावित, वंदे भारत समेत 16 गाड़ियों के रूट बदले और कुछ रद्दबिहार के शहरी सेवाओं में होने जा रहा बड़ा बदलाव, एक क्लिक पर मिलेगी प्रॉपर्टी से लेकर बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट की सुविधापांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में असम में BJP आगे, बंगाल में कड़ा मुकाबला; किसके सिर सजेगा ताज?बिहार में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप वैन को मारी टक्कर; मातम में बदली खुशियांबिहार में DM की पत्नी से 19 लाख की ठगी, स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी; थाने में केस दर्जNI कार्य के कारण बिहार की 28 ट्रेनें प्रभावित, वंदे भारत समेत 16 गाड़ियों के रूट बदले और कुछ रद्दबिहार के शहरी सेवाओं में होने जा रहा बड़ा बदलाव, एक क्लिक पर मिलेगी प्रॉपर्टी से लेकर बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट की सुविधापांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में असम में BJP आगे, बंगाल में कड़ा मुकाबला; किसके सिर सजेगा ताज?बिहार में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप वैन को मारी टक्कर; मातम में बदली खुशियांबिहार में DM की पत्नी से 19 लाख की ठगी, स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी; थाने में केस दर्ज

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पटना पुलिस की बड़ी सफलता, शूटआउट में शामिल दो और बदमाश अरेस्ट

Chandan Mishra Murder Case: पटना के पारस अस्पताल हत्याकांड में बड़ा खुलासा। शूटर विजयकांत पांडेय और हथियार सप्लायर राजेश यादव को गुजरात से STF और पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली अहम जानकारी, हत्या की साजिश शेरू सिंह के कहने पर रची गई थी।

Chandan Mishra Murder Case
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Chandan Mishra Murder Case: पटना के पारस अस्पताल में हुए कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा निवासी विजयकांत पांडेय उर्फ रुद्रा पांडेय उर्फ धन्नु (शूटर) और सिमरी थाना के खंदरा वार्ड नंबर-1 निवासी राजेश यादव (हथियार सप्लायर) शामिल हैं।


यह हत्याकांड 17 जुलाई की सुबह शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल में हुआ था, जहां इलाज के लिए भर्ती कुख्यात चंदन मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी थी। वारदात के बाद सभी हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। 


एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले राजेश यादव हथियार लेकर पटना पहुंचा था। उसने रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित आनंद विहार कॉलोनी में अपने दोस्त रोहित के घर पर रात गुजारी और शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए। इसके बाद उसने चंदन मिश्रा की गतिविधियों की रेकी भी की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।


राजेश की निशानदेही पर जब पुलिस ने रोहित के घर पर छापा मारा, तो वहां से 190 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत रूपसपुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद राजेश और विजयकांत हरियाणा और गुजरात में अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए थे। पुलिस और एसटीएफ की टीम इन पर लगातार नजर बनाए हुए थी, जिसके बाद गुजरात में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। राजेश यादव ने बताया है कि उसने अपने साथी धन्नु और बलवंत के साथ मिलकर पारस अस्पताल की रेकी की थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस हत्या की साजिश शेरू सिंह के कहने पर रची गई थी।


इस हत्याकांड में अब तक प्राथमिकी अभियुक्त तौसिफ राजा उर्फ बादशाह को उसके साथियों हर्ष, भीम और निशु खान के साथ कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा बलवंत सिंह, रविरंजन और अभिषेक को भोजपुर पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था, जिसमें बलवंत और रविरंजन के पैर में गोली लगी थी। दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें