ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Politics: संजय जायसवाल की भारी फजीहत, राजस्व विभाग की बैठक में नहीं पहुंचे एक भी CO; नाराज होकर वापस लौटे बीजेपी सांसद

Bihar Politics: बेतिया में राजस्व विभाग की बैठक में बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जब एक भी अंचल अधिकारी समय पर बैठक में नहीं पहुंचे। नाराज सांसद बैठक छोड़कर लौट गए। यह मामला प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बन गया है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बेतिया में आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। बैठक में सांसद को बुलाकर खुद सभी अधिकारी गायब हो गए। बीजेपी सांसद मीटिंग हॉल में बैठकर इंतजार करते रह गए लेकिन एक भी सीओ बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा, जिसके बाद संजय जायसवाल नाराज होकर वहां से चले गए।


दरअसल, बेतिया नगर निगम के सभागार में शनिवार को दोपहर 1 बजे से राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक निर्धारित थी। इस बैठक में क्षेत्र के सांसद डॉ. संजय जायसवाल निर्धारित समय 1 बजे ठीक सभागार पहुंचे और बैठक में शामिल होने के लिए तैयार थे। बैठक में अंचल अधिकारी की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी, क्योंकि राजस्व महा-अभियान की बैठक होनी थी। 


सांसद संजय जायसवाल दोपहर तय समय पर एक बजे बैठक के लिए पहुंच गए। करीब 10 मिनट तक वह सभागार में अपनी कुर्सी पर बैठकर अंचलाधिकारी का इंतजार किया लेकिन उनके समय पर नहीं आने से सांसद ने नाराजगी जताई और वहां से वापस लौट गए। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा रही कि राजस्व महा-अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजना की बैठक में समय की पाबंदी का पालन न करना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। 

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया


Bihar Politics: संजय जायसवाल की भारी फजीहत, राजस्व विभाग की बैठक में नहीं पहुंचे एक भी CO; नाराज होकर वापस लौटे बीजेपी सांसद


Bihar Politics: संजय जायसवाल की भारी फजीहत, राजस्व विभाग की बैठक में नहीं पहुंचे एक भी CO; नाराज होकर वापस लौटे बीजेपी सांसद

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता