ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधान

Bihar Crime News: बिहार में रक्षाबंधन के दिन सरपंच के बेटे की हत्या, पत्नी को राखी बंधवाने जा रहा था ससुराल

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। पत्नी को राखी बंधवाने के लिए साथ लेकर ससुराल जा रहे सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले के प्रखंड क्षेत्र के लालगंज बाजार में शनिवार को अपराधियों ने मुरली पंचायत की सरपंच बिंदा देवी के 42 वर्षीय पुत्र श्रीराम यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी को राखी बंधवाने के लिए साथ लेकर ससुराल जा रहा था।


दरअसल, श्रीराम अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ बाइक पर सवार होकर कोरियापट्टी गांव स्थित ससुराल पत्नी को राखी बंधवाने जा रहा था। मिडिल स्कूल लालगंज के पास अपराधियों ने उनकी बाइक रोककर गोली चलाई, जिससे श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रीराम यादव को रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल सुपौल और फिर न्यूरो हॉस्पिटल विराटनगर नेपाल रेफर किया गया। 


नेपाल जाते समय रास्ते में सिमराही के पास श्रीराम यादव की मौत हो गई। मृतक के भाई जयराम यादव ने मनीष कुमार पर आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी नीलम देवी, माता बिंदा देवी, पिता शनिचर यादव और भाई जयराम यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। डीएसपी ने कहा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता