ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन नाबालिग लड़कियां बरामद; भारी मात्रा में मिलीं गर्भ निरोधक गोलियां

Bihar Crime News: पूर्णिया पुलिस ने हरदा बाजार के रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर तीन नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार से बचाया। इस मामले में 9 पुरुष व 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदा बाजार के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने शनिवार को एक बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया की तीन नाबालिग लड़कियों को बचाया गया, जिन्हें प्रेम जाल में फंसाकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला गया था।


छापेमारी की जानकारी मिलने पर एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर डीएसपी साइबर चंदन कुमार ठाकुर और यातायात डीएसपी कौशल किशोर कमल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह और साइबर थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह समेत कई महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की सहायता से छापा मारा गया।


पुलिस ने इस दौरान 9 पुरुष और 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो या तो इस रैकेट में सक्रिय थे या ग्राहक के रूप में मौजूद थे। मौके से भारी मात्रा में गर्भनिरोधक गोलियां भी बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा के निवासी शामिल हैं।


मुख्य आरोपी शंभू आलम को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है। एक महिला आरोपी इस देह व्यापार नेटवर्क की संचालनकर्ता बताई जा रही है। बरामद की गई तीनों नाबालिगों को फिलहाल आश्रय गृह में रखा गया है और उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।


एसपी ने बताया कि यह रेड लाइट एरिया लंबे समय से संचालित हो रहा था, जहां पहले भी झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल की लड़कियां बरामद की जा चुकी हैं। आगे भी इस पर कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता