ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलाभागलपुर से लापता 5 बच्चियां पटना जंक्शन पर मिलीं, पूछताछ में सामने आई पूरी कहानीपटना में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, इतने बजे तक ही चलेंगी 6 से 8वीं तक की कक्षाएं; DM ने जारी किया आदेशबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलाभागलपुर से लापता 5 बच्चियां पटना जंक्शन पर मिलीं, पूछताछ में सामने आई पूरी कहानीपटना में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, इतने बजे तक ही चलेंगी 6 से 8वीं तक की कक्षाएं; DM ने जारी किया आदेश

budget 2025 : चुनावी साल में मोदी सरकार का बिहार को बड़ा गिफ्ट, पटना को दो अमृत भारत, 4 वंदे भारत और 150 ई-बसें मिलेंगी

budget 2025 : केन्द्रीय बजट में बिहार में अमृत भारत, वंदे भारत ट्रेनों व इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

budget 2025 :
budget 2025 :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

budget 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 पेश किया हैं। इस बार के बजट में हर राज्य को कुछ न कुछ उपहार दिया गया है। लेकिन बिहार को सबसे अधिक गिफ्ट दिया गया है। बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में बिहार को हरेक पहलु पर मदद की गई है। रेल से लेकर शिक्षा हर जगह कुछ न कुछ फायदे दिए गए हैं। 


केन्द्रीय बजट में बिहार में अमृत भारत, वंदे भारत ट्रेनों व इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 2025-2026 रेल बजट में राज्य को 8 वंदे भारत और 400 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। वहीं, पटना को दो अमृत भारत और 4 वंदे भारत ट्रेनें मिलने की उम्मीद हैं। यहां से 150 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी परिचालन किया जाएगा।


परिवहन विभाग के अधिकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार ईवी को प्रमोट कर रही है। बस, चार्जिंग स्टेशन और डीपो निर्माण करने के लिए भी बजट में राशि मिलेगी। पटना में बसों का परिचालन 150 किमी. के दायरे में किया जाएगा। इससे हर दिन करीब 12 हजार यात्री सफर सकेंगे। इसके अलावे पीएम ई-बस योजना के तहत पूर्णिया, गया, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर और दरभंगा को 50-50 बसें मिलेंगी। इसके लिए केन्द्रीय बजट में राशि दी गई है।


इलेक्ट्रिक बसों की खासियत कि बात करें तो इन बसों को जीपीएस से ट्रैक किया जाएगा। खतरे की स्थिति में अलार्म बजेगा। इन बसों सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। इनमें एसी की सुविधा होगी और महिलाओं के लिए खास सुरक्षा होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इन बसों का किराया कम होगा। इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन फुलवारी शरीफ परिवहन परिसर से किया जाएगा। आम बसों की तुलना में यात्रियों को इसमें कम किराया देना होगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई बसों के आने के बाद रूट का आकलन किया जाएगा और जरूरत के अनुसार बसों की संख्या तय की जाएगी।