ब्रेकिंग
तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीबिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेशतेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीबिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेश

बिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

Bihar Weather Today: बिहार में मंगलवार को मौसम सामान्य रहने के बावजूद पटना समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी का असर रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि 27-28 जून से राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Bihar Weather Today
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार के सभी जिलों में मंगलवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पटना, गया समेत कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


बीते 24 घंटे के दौरान 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बक्सर और कैमूर राज्य के सबसे गर्म जिले रहे। वहीं पटना, नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, लखीसराय, बेतिया और कैमूर में हल्की बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा बिहार तक पहुंच चुकी है, लेकिन पूरे राज्य में इसका प्रभाव अभी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। पंजाब से बिहार तक फैला मौसमी ट्रफ और निचले स्तर पर चल रही पछुआ हवाएं दक्षिण बिहार की ओर नमी के प्रवाह को बाधित कर रही हैं। इसके कारण बड़े पैमाने पर बादलों का विकास नहीं हो पा रहा है और बारिश कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रह जा रही है।


विशेषज्ञों का कहना है कि देशभर में पिछले करीब दो सप्ताह से मानसून की रफ्तार धीमी रही है, लेकिन अब इसके फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार 24 से 26 जून के बीच बिहार में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। वहीं 27 और 28 जून तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यदि बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ता है और पछुआ हवाओं का प्रभाव कमजोर पड़ता है, तो मानसून पूरे बिहार में सक्रिय हो सकता है।


राजधानी पटना में मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि दिनभर उमस बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है। कुछ स्थानों पर बादल बनने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक बारिश की उम्मीद नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता