ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच CM नीतीश ताली क्यों बजा रहे थे...खुद किया खुलासा, जान लीजिए...

Bihar Vidhansabha:बिहार विधानसभा में आज विपक्ष ने शिक्षा से जुड़े सवाल पर भारी हंगामा किया.सदन में नारेबाजी. इस दौरान मुख्यमंत्री उठे और हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों के सवाल का समाधान कर शांत कराया.

bihar vidhansabha hungama, शिक्षक बहाली, टीआरई-4, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग, शिक्षक की बहाली कब होगी, बिहार विधानसभा,bihar vidhansabha,budget session,शिक्षा मंत्री, शिक्षा समिति, 18 MARCH, SAMRAT CH
© SELF
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान ललित यादव ने शिक्षा विभाग से जुड़ा सवाल उठाया. मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए. इसके बाद हंगामा करने लगे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे. विपक्षी विधायक नीतीश सररकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए उन्होंने कहा कि अगर शिकायत है तो हम को लिख के दीजिए. हम एक्शन लेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इस लिए हम आपसबों को बधाई दे रहे हैं. बजाप्ता उन्होंने ताली बजाकर दिखाया. मुख्यमंत्री ने मंत्री को भी नसीहत दी. साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को एक्शन लेने को कहा. मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री को कागज बढ़ाया,जिसे नीतीश कुमार ने पढ़ा.मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीट पर बैठ गए। 

बिहार विधानसभा में राजद-माले विधायक शोर गुल करते हुए वेल में पहुंच गए। इस दौरान रिपोर्टर टेबल को पीटने लगे. हंगामा कर रहे विधायकों ने जब टेबल को पलटने की कोशिश की, इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव गुस्से में आ गया. उन्होंने चेताते हुए कहा कि टेबुल को पलटने की कोशिश मत करिए. गलत काम के परिणाम ठीक नहीं होते हैं. स्पीकर ने कैमरामैन से कहा कि आप टेबल पीटने वाले विधायकों पर फोकस करिए और वो वीडियो हमें दीजिए.  

उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की बहाली का भी मुद्दा उठा. भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने यह सवाल लाया. शिक्षक बहाली को लेकर सरकार ने आज विधानसभा में बड़ी घोषणा की है. मई महीने में TRE-4 की बहाली होगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं निकलेगा. बीपीएससी ने ऐसी व्यवस्था बनाई है. सरकार ने सदन में दिया जवाब दिया कि आगे टीआरई-4 होना है. मई महीने में बहाली ली जानी है.  

उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद खाली   

भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा की उच्च शिक्षण संस्थानों में 16000 से अधिक पद हैं. बड़ी संख्या में पद खाली है. सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हमने वाइस चांसलर के साथ मीटिंग की थी. सही रिक्ति के लिए पोर्टल बनाई गई थी. जो रिक्ति भेजी गई उसमें त्रुटियां पाई गई. एक महीने में रिक्ति मांगी गई है. उसके बाद स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड से हम लोग नियुक्ति करेंगे. मंत्री ने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से हमने सहायक प्रोफेसर की 2000 नियुक्तियां हो गई हैं .इसे भी हम लोग अति शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे.

विधायकों-विधायकों को फिर से मिला बड़ा अधिकार


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति में जो व्यवस्था पूर्व में थी, जिसमें विधायक पार्षद अध्यक्ष होते थे. हमने फिर से उस व्यवस्था को लागू कर दिया है. बीच में जो बातें थी उसे विलोपित कर दिया गया है. इस घोषणा पर पूरे सदन ने शिक्षा मंत्री को बधाई दी. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता