ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, जानिए.. कितने बजे से संचालित होंगे स्कूल

Bihar School News: शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल निर्धारित किया है. अब इसी नए टाइम टेबल के अनुसार स्कूलों का संचालन किया जाएगा.

Bihar School News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया है। इस नए आदेश के मुताबिक, 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक पूरे राज्य के प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े छः बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।


माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए टाइम टेबल के मुताबिक, सभी प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूल सुबह 6:30 बजे खुल जाएंगे। 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना होगा। इसके बाद सुबह सात बजे से सात बजकर 40 मिनट पर पहली कक्षा संचालित की जाएगी। दूसरी घंटी 7:40 से 8:20 तक होगी, तीसरी घंटी 8:20 से 9:00 बजे तक होगी। इसके बाद 9:00 बजे से 9:40 बजे तक मध्यान्तर/ एमडीए का होगा।


9:40 से 10:20 तक चौथी घंटी, 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं घंटी जबकि छठी 11:00 से 11:40 और आखिरी घंटी 11:40 से 12:20 तक होगी। वहीं 12:20 से 12:30 यानी 10 मिनट का समय हेडमास्टर के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच के लिए होगी। इसके बाद स्कूलों की छूट्टी कर दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता