ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर कट रहा ऑटोमेटिक ई- चालान, 1.50 लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना

Bihar News: अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो सावधान हो जाइए। वाहन का फिटनेस, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन फेल होने पर राज्य के टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक ई- चालान कटा जा रहा है। 9 महीनों के भीतर डेढ़ लाख गाड़ियों पर 80 करोड़ का जुर्माना परिवहन विभाग ने लगाया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में फिटनेस, इन्श्योरेंस और पॉल्यूशन फेल वाहनों के परिचालन किये जाने के मामले में 1.50 लाख वाहनों पर लगभग 80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना 7 अगस्त 2024 से 7 अप्रैल 2025 तक राज्य के विभिन्न टोल प्लाजा से होकर गुजरने के दौरान लगाया गया है। 


सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य के 31 टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन प्रणाली के माध्यम से फिटनेस, इन्श्योरेंस और पॉल्यूशन फेल वाहनों पर ऑटोमेटिक ई-चालान निर्गत किया जा रहा है। इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देना है। ई-डिटेक्शन प्रणाली ने यह सुनिश्चित किया है कि नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई हो। इसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है, जिससे राज्य में यातायात सुरक्षित और सुगम बनेगा।


सड़क दुर्घटना में आ सकेगी कमी

फिटनेस फेल वाहनों के सड़कों पर परिचालन से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ई-डिटेक्शन प्रणाली के प्रभावी संचालन के माध्यम से ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके परिचालन पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिटनेस फेल वाहनों की सड़कों से हटाने से तकनीकी खराबियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।


सड़क दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा

वाहनों का वैध इंश्योरेंस न केवल सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह किसी भी अनहोनी की स्थिति में मुआवजे की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाता है। दुर्घटना की स्थिति में बीमित वाहन के मालिक और तीसरे पक्ष को वित्तीय सहायता मिलती है। इंश्योरेंस रहने पर वाहन मालिकों को कानूनी विवादों में कम परेशानी होती है।


डॉक्यूमेंट अपडेट रखें और जुर्माना से बचें

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज समय पर अपडेट रखें और नियमों का पालन करें। अपने वाहनों के फिटनेस, इंश्योरेंस, और पॉल्यूशन प्रमाण पत्र नवीनीकृत करें ताकि जुर्माना से बच सकें।


कुल्हारिया टोल प्लाजा पर सबसे अधिक कटा ई चालान

राज्य के 31 टोल प्लाजा पर नौ माह में सबसे अधिक 26 हजार वाहनों पर लगभग 12 करोड़ रुपये का ऑटोमेटिक ई-चालान निर्गत किया गया है। वहीं दूसरे स्थान पर पारसोनी खेम टोल प्लाजा है जहां 15 हजार से अधिक वाहनों पर दस करोड़ रुपये का चालान कटा है। जबकि सौकला, दीदारगंज और हरियाबारा टोल प्लाजा पर 15 हजार, 11 हजार और 10 हजार वाहनों का ऑटोमेटिक ई चालान हुआ है।


ई-डिटेक्शन सिस्टम का कार्य

यह प्रणाली टोल प्लाजों पर वाहनों के फास्टटैग को कैप्चर कर या नम्बर इंट्री कर फिटनेस, इंश्योरेंस, और पॉल्यूशन प्रमाण पत्र की वैधता को स्वचालित रूप से जांचती है। डॉक्यूमेंट फेल पाए जाने पर ऑटोमेटिक ई-चालान जारी किया जाता है। 


उल्लंघन के प्रमुख कारण

फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होना।

वाहन का बीमा नवीनीकृत न होना।

प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र का फेल होना।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता