ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Mining News: बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन, राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश

Bihar Mining News: बिहार सरकार ने पत्थर खनन को पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित तरीके से करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी।

Bihar Mining News
बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार में पत्थर खनन की प्रक्रिया के संबंध में बड़ा फैसला किया गया है। खनन प्रक्रिया अब पर्यावरण संरक्षण के साथ की जाएगी। इससे खनन माफिया पर अंकुश लगेगा। उप-मुख्यमंत्री एवं खान-भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी। फिलहाल राज्य में 8 खनन पट्टे चालू हैं, जिसमें 7 शेखपुरा और 1 गया जिला में मौजूद हैं। सभी जिलों से ऐतिहासिक, पौराणिक और पर्यावरणीय महत्व के सभी पहाड़ों का विस्तृत डाटाबेस मांगा गया है, ताकि पहाड़ों को समुचित तरीके से संरक्षित किया जा सके।


मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बालू घाटों की संख्या 77 से बढ़कर वर्तमान में 171 हो गई है। 94 नए घाटों का संचालन किया जा रहा है। सभी बालू घाटों का संचालन शुरू होने से राजस्व संग्रह में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह में 106 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व संग्रह का लक्ष्य 2405 करोड़ रुपये का रखा गया था, जिसमें 2605 करोड़ रुपये संग्रह हो चुका है।


डिप्टी सीएम ने कहा कि इस वर्ष 1 अप्रैल से ट्रांजिट पास एवं विनियामक शुल्क का निर्धारण, अन्य राज्यों से लघु खनिज लाने वाले सभी वाहनों को विनियामक पास का भुगतान कर शुल्क लिया जाएगा। इससे अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिजों पर निगरानी रखी जाएगी। सरकार की तरफ से विभाग के सभी सहायक निदेशकों, विकास पदाधिकारियों को मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराये गए हैं। इसके साथ ही विभाग की ओर से अवैध खनन संबंधी जन शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0612-2215360, व्हाट्सऐप नंबर- 9472238821 जारी किये गए हैं। वाहन मालिकों और चालकों के लिए ई-चालान वैधता समाप्ति शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप नंबर- 9472238821, हेल्पलाइन नंबर- 0612-2215360 जारी किए गए हैं । इन नंबरों पर आमलोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता