ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सड़कों की तरह सरकारी भवनों के लिए भी मेन्टेनेन्स पॉलिसी बनेगी, CM नीतीश ने IGIC के नए भवन का किया उद्घाटन

PATNA : नीतीश सरकार बिहार में सड़कों की तर्ज पर अब सरकारी भवनों के मेंटेनेंस की पॉलिसी बनाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्य के अंदर सरकारी भवनों के मेंटेनेंस को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार बिहार में सड़कों की तर्ज पर अब सरकारी भवनों के मेंटेनेंस की पॉलिसी बनाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्य के अंदर सरकारी भवनों के मेंटेनेंस को लेकर जल्द ही पॉलिसी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के आईजीआईसी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन साथ ही साथ भवन निर्माण विभाग की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए यह घोषणा की। 


मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भवन निर्माण विभाग की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें परिवहन भवनों और बस स्टैंड का शिलान्यास भी शामिल है। औरंगाबाद, सहरसा, मधुबनी, भागलपुर, जमुई में परिवहन भवन का शिलान्यास और तकरीबन 500 बस स्टॉप के कार्य का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।


सीएम नीतीश ने आज इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. 280 बेड वाले इस अस्पताल के भवन का करीब 9 साल पहले सीएम नीतीश ने शिलान्यास किया था. यह राज्य का इकलौता अस्पताल है जहां सिर्फ हर्ट के मरीजों का इलाज होता है.संस्थान में पहले बेडों की संख्या 130 थी जिसे बढ़ाकर अब 280 कर दिया गया है. हार्ट पीड़ित बच्चों की इलाज और सर्जरी की भी सुविधा बहाल हो जाएगी. 



टैग्स