ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में प्रदर्शन का किया एलान, बढ़ती महंगाई के विरोध में 18-19 को सड़क पर उतरेगी राजद

PATNA : देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर राजद ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का एलान किया है. बुधवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में महंगाई और भ्रष

तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में प्रदर्शन का किया एलान, बढ़ती महंगाई के विरोध में 18-19 को सड़क पर उतरेगी राजद
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर राजद ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का एलान किया है. बुधवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया. तेजस्वी ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एनडीए सरकार में महंगाई बेहताशा तरीके से बढ़ रही है.


प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा 18 जुलाई को सभी प्रखंड और 19 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. तेजस्वी ने कहा कि सरकार में आने से पहले एनडीए के लोग महंगाई काम करने का वादा करते थे. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. अगर ईंधन की कीमत बढ़ रही है तो अन्य चीजों की भी कीमतें बढ़ रही हैं. 


राजद ने यह निर्णय लिया है कि सड़क से लेकर सदन तक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा. खाद्य की कीमत आसमान छू रही है. किसान परेशान हैं. तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के सभी साथियों को एक साथ आने को कहा गया है. घटक दलों के नेताओं को जिलाध्यक्ष आमंत्रण देंगे. 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानसभा में महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया. विधायकों को बूट से पीटा गया. उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गई. विधायकों में दहशत का माहौल है. इसलिए हमने स्पीकर विजय सिन्हा को पत्र लिखा है कि विधायकों के सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए. आने वाली 25 जुलाई को विपक्षी विधायक मानसून सत्र को लेकर रणनीति तैयार करेंगे. यह सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है.


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बस यही सोचते हैं कि उनका जीवन अच्छे से कट जाये. बिहार और बिहारियों की चिंता उन्हें नहीं है. सीएम नीतीश भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. सरकार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ छोटी मछलियों को शिकार बनाते हैं. जबकि सरकार में उनके मंत्री ही खुद सवाल उठाते हैं कि विभागीय सचिव काम ठीक से नहीं कर रहे हैं. 


तेजस्वी ने कहा कि जो चोर दरवाजे से आकर सरकार बनाये हैं, जो भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. बिना आरसीपी टैक्स के कोई भी काम नहीं होता है. नीचे से ऊपर तक भरष्टाचारी भरे पड़े हैं. ईमानदार लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्हें जेल भेजा जा रहा है.