ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar News: उद्योग मंत्री के सुझाव को केंद्र सरकार ने माना, 'नीतीश मिश्रा' ने मखाना बोर्ड की रूप रेखा को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा था पत्र...

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के मखाना विकास से जुड़े सुझावों को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर बताया कि उनके सुझावों को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के कार्यक्रमों में शामिल किया गया है।

बिहार मखाना बोर्ड, नीतीश मिश्रा सुझाव, शिवराज सिंह चौहान पत्र, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, मखाना उद्योग बिहार, मखाना किसानों को लाभ, मखाना प्रसंस्करण, मखाना सुपर फूड, मखाना निवेश बिहार, मखाना अनुसंधान दरभं
शिवराज सिंह चौहान और नीतीश मिश्रा की तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के उद्योग मंत्री के प्रस्ताव को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार कर लिया है. नीतीश मिश्रा ने मखाना के विकास को लेकर कई सुझाव दिए थे. खुद केंद्रीय कृषि मंत्री ने पत्र लिखकर जानकारी दी है कि आपने जो सुझाव दिया है कि उसे मखाना बोर्ड के कार्यक्रमों में शामिल किया जा रहा है.  

नीतीश मिश्रा के पत्र पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योग मंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जानकारी दी है. जिसमें कहा गया है कि आपने 8 अप्रैल 2025 को बिहार की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की अपेक्षित योगदान के संदर्भ में प्रस्तावित मखाना बोर्ड के टर्म्स आफ रेफरेंस के लिए सुझाव दिया था. केंद्रीय कृषि मंत्री ने उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा पत्र लिखकर बताया है कि कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय ने बजट घोषणा 2025 के बाद मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के साथ-साथ मखाना किसानों को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की है. बोर्ड की स्थापना, इसके उद्देश्यों और बोर्ड द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यक्रमों पर 23 फरवरी 2025 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा में मखाना किसानों एवं हित धारकों के साथ बैठक की गई. इस संबंध में प्रभावी विकास कार्यक्रम तैयार करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों, विभागों से सुझाव मांगे गए हैं. आपने जो सुझाव दिया है उसे मखाना बोर्ड के कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जा रहा है. 

उद्योग मंत्री ने 8 अप्रैल को लिखा था पत्र

दरअसल, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने 8 अप्रैल 2025 को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था. जिसमें प्रस्तावित मखाना बोर्ड के टर्म्स ऑफ रिफरेंस के लिए उद्योग की दृष्टि से बिहार की अर्थव्यवस्था में अपेक्षित योगदान के संदर्भ में कई सुझाव दिए गए थे. इसमें कहा गया था कि मखाना को सुपर फूड की वैश्विक मान्यता प्राप्त है. दिसंबर 2024 में बिहार बिजनेस कनेक्ट इन्वेस्टर्स समिट में राज्य में 181491 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के सहमति पत्र हस्ताक्षर हुए थे. मखाना प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना से कृषि प्रधान बिहार की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. साथ ही आत्मनिर्भरता के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार और निवेश के अवसर सूचित होंगे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता