ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर बिहार, भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा सख्त; बॉर्डर पर विशेष पेट्रोलिंग

Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में एसएसबी और पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है.

Bihar High Alert
हाई अलर्ट पर बिहार
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar High Alert: गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समेत सभी इंटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। खास तौर पर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और सुपौल जैसे सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।


सेंट्रल एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में सीमा क्षेत्रों में 72 घंटे तक विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत गणतंत्र दिवस से पहले और उस दिन राज्यभर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठनों की ओर से ड्रोन के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। सीमा के रास्ते घुसपैठ या विस्फोटक पहुंचाने की कोशिश हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और मजबूत की गई है। रात के समय गश्त और सघन चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।


बिहार से सटी नेपाल सीमा पर लगातार आवाजाही को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पश्चिम चंपारण से अररिया तक नेपाल के सीमावर्ती इलाकों और बिहार की सीमा पर एसएसबी व स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही है।


इससे पहले सरस्वती पूजा के दौरान भी राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पूजा पंडालों, शैक्षणिक संस्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। सीमावर्ती जिलों में उस दौरान भी विशेष सतर्कता बरती गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता