ब्रेकिंग
मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त

बिहार में फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल को मिलेगा बढ़ावा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने की तैयारी, खेल मंत्री से एसोसिएशन की मुलाकात

बिहार में फ्लैग और अमेरिकन फुटबॉल को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो गई है। फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में खेल..

बिहार न्यूज
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया मार्गदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं फ्लैग-अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण की अध्यक्षता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिहार सरकार की खेल मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार में फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने, युवाओं को इस खेल से जोड़ने तथा राज्य के सभी जिलों में इसके विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।


मुलाकात के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को खेल के विकास एवं विस्तार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराने तथा खेल गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण ने कहा कि बिहार में फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल की अपार संभावनाएं हैं। हमारा लक्ष्य स्कूल-कॉलेज स्तर से लेकर जिला स्तर तक इस खेल का विस्तार करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है।


 श्याम सुंदर शरण ने कहा कि एसोसिएशन बिहार में फ्लैग फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित कराने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। इस संबंध में खेल मंत्री के साथ भी सकारात्मक चर्चा हुई है। प्रतियोगिता के आयोजन स्थल एवं तिथि को लेकर तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार को इस खेल के राष्ट्रीय आयोजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं के लिए खेल के नए अवसर सृजित करना एसोसिएशन की प्राथमिकता है।


इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरव शर्मा, सचिव दिलकुश एवं कोषाध्यक्ष सुमित शाही सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खेल मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन बिहार में फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।