ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर के घर से काला धन बरामद, चुनाव में NDA को फायदा पहुंचाने के लिए लूटा जा रहा सरकारी खजाना: श्रवण कुमार अग्रवाल

श्रवण अग्रवाल ने एनडीए सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को लाभ पहुंचाने के लिए राजकोष की लूट हो रही है और भ्रष्ट अभियंताओं के द्वारा राजकोष को लूट कर धन इकट्ठा किया जा रहा है।

Bihar
एनडीए सरकार पर बड़ा हमला
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग में भ्रष्ट अभियंताओं के द्वारा सरकारी खजाने की लूट हो रही है।


श्रवण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में ब्लॉक स्तर से लेकर सचिवालय स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। भ्रष्टाचार की गंगोत्री में ग्रामीण कार्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग सहित लोक निर्माण संबंधित विभागों में इंजीनियर एवं पदाधिकारी भ्रष्टाचार की गंगोत्री से काला धन का साम्राज्य खड़ा कर लिए है।


उन्होंने कहा कि शनिवार को पटना में ग्रामीण कार्य विभाग अभियंता के कई ठिकाने पर की गई छापेमारी में टॉयलेट,पानी की टंकी,ओर नाली के पाईप में बड़े पैमाने पर काला धन बरामद किया गया और जिस तरह भ्रष्ट इंजीनियर के द्वारा नोटों को जलाया गया इससे यह पूरी तरह से उजागर होता है कि बिहार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।


वर्तमान एनडीए सरकार के सत्ता प्रतिष्ठान ने राज्य में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है। श्रवण अग्रवाल ने एनडीए सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को लाभ पहुंचाने के लिए राजकोष की लूट हो रही है और भ्रष्ट अभियंताओं के द्वारा राजकोष को लूट कर धन इकट्ठा किया जा रहा है। 


दरअसल शुक्रवार 22 अगस्त को ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद राय के घर आर्थिक अपराध इकाई ने जब छापेमारी की तब घर में रखे कालेधन का खुलासा हुआ। घर में छापा पड़ने की सूचना मिलने के बाद पकड़े जाने के डर से रातभर बैठकर 3 करोड़ रुपये को स्वाहा कर दिया। इतने नोट जलाने के बावजूद ईओयू ने इंजीनियर के घर से 39 लाख रुपये कै बरामद किया। विनोद राय और उनकी पत्नी को नोट जलाने और सबूत मिटाकर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 


बताया जाता है कि इंजीनियर विनोद राय बीते गुरुवार की रात में सीतामढ़ी से नोटों का बंडल लेकर पटना के लिए चले थे। इस बात की भनक आर्थिक अपराध इकाई को लग गयी थी। ईओयू रात में पटना स्थित उनके आवास पर पहुंच गई। ईओयू की टीम जब घर में प्रवेश करना चाही तब पत्नी सामने आ गई और कहने लगी कि वो घर पर अकेली है वो किसी को घर में घुसने की इजाजत नहीं देगी। जिसके बाद ईओयू की टीम सुबह होने का इंतजार करने लगी।


 रातभर का समय मिलने के बाद इंजीनियर और उनकी पत्नी पूरी रात नोट जलाते रहे। नोट जलाते-जलाते दोनों थक गये। फिर भी 39 लाख रुपये बच गये। अगली सुबह ईओयू की टीम ने घर में दबिश दी तो पानी की टंकी से यह कैश बरामद हुआ। टीम को घर से लगभग साढ़े 12 लाख रुपये के अधजले नोट और बाथरूम के पाइप से भारी मात्रा में भरा जले नोटों का मलबा भी मिला है। इससे करीब 2 से 3 करोड़ रुपये का कैश इंजीनियर द्वारा रात भर में जलाए जाने का अनुमान है।