ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

CM Nitish Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में शाम 4 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CM Nitish Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में शाम 4 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मंत्रीपरिषद की बैठक में मुहर लगी है। 


नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। अब जिलों की बैठक में सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे। सड़क दुर्घटना में मिलने वाली राशि को दोगुना किया गया है। वही नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति को लेकर निर्णय भी फैसला लिया गया है। 


नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि प्रवासी मजदूरों की मौत राज्य से बाहर या देश से बाहर होने पर राज्य सरकार के खर्च पर डेड बॉडी को लाया जाएगा। वही दुर्घटना के शिकार होने पर भी घायलों का इलाज बिहार सरकार कराएगी। 


बता दें कि पहले सड़क हादसे में यदि किसी की जान चली जाती थी तब परिवहन विभाग की ओर से 5 लाख की सहायता राशि दी जाती थी। अब मुआवजे की राशि को दोगुना किया गया है। नीतीश कैबिनेट में मुआवजा राशि को दोगुना करने का फैसला लिया गया है। अब मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा।