ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक पुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनायागोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोशफर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, बोले..किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे पेपर लीक पुलिस को देखते ही भागे दो शख्स... तलाशी ली तो खुल गया बड़ा राज, 37 गोलियां और 2 कट्टे बरामदआरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार: चिराग पासवान बोले- बदलाव चाहिए तो पहले खुद पद छोड़ें मांझी और संतोष सुमनअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनायागोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोश

Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत

Bihar Bhumi: रविवार को भी खुले निबंधन कार्यालयों से लोगों को राहत, दो महीनों में 6,000 से अधिक दस्तावेज निबंधित और 42 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त।

Bihar Bhumi
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Bhumi: राज्य में रविवार और अन्य अवकाशों पर निबंधन कार्यालयों को खुला रखने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। कामकाजी वर्ग अब छुट्टियों के दिन बढ़चढ़ कर भूमि/फ्लैट का निबंधन करवा रहें हैं। इस सुविधा से कार्यालयों में भीड़ कम होने के साथ ही साथ राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 


मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, फरवरी के मात्र दो रविवार में लगभग 3,000 दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिससे विभाग को 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। वहीं जनवरी माह के चार रविवार (4, 11, 18 और 25) पर कुल 3,324 दस्तावेज निबंधित हुए, जिनसे विभाग को 21 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।


•             पहले रविवार (4 जनवरी): 141 दस्तावेज, 85 लाख रुपये राजस्व  

•             दूसरे रविवार (11 जनवरी): 540 दस्तावेज, 3 करोड़ रुपये राजस्व  

•             तीसरे रविवार (18 जनवरी): 901 दस्तावेज, लगभग 6 करोड़ रुपये राजस्व  

•             चौथे रविवार (25 जनवरी): 1,742 दस्तावेज, 11 करोड़ 55 लाख रुपये राजस्व


कुल मिलाकर बीते दो महीनों में रविवार को 6,000 से अधिक दस्तावेज निबंधित हुए हैं, जिनसे सरकार को करीब 42 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मार्च महीने में भी निबंधन कार्यालय रविवार को खोले जाने का फैसला लिया गया है।


बता दें कि जनवरी 2026 से राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर अन्य छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रखे गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है। वे अब रविवार या अन्य छुट्टियों पर भी संपत्ति खरीद-बिक्री के दस्तावेज निबंधित करा पा रहें हैं, जिससे लंबी कतारों और व्यस्त दिनों की भीड़ से छुटकारा मिला है।


साथ ही सभी निबंधन पदाधिकारियों को ई-स्टाम्प निर्गत करने हेतु संचालित प्राधिकृत संग्रह केंद्र में पर्याप्त राशि से वॉलेट रिचार्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश निर्गत करने का निदेश दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता