ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

School Uniform : स्कूलों में अब होगी एक जैसी ड्रेस, शिक्षा विभाग ने तय किया ये रंग तय; जारी हुआ नया आदेश

School Uniform : शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से 12 वीं की छात्राओं तथा पहली से 8वीं तक के छात्रों के स्कूल ड्रेस का रंग तय कर दिया है

School Uniform :
School Uniform :
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

School Uniform : बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की स्कूल ड्रेस एक जैसी होगी। शिक्षा विभाग ने पहली से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं और 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं की पोशाक का रंग तय कर लिया है। इसको लेकर विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। दरअसल,  विभाग ने कहा है कि पहली से आठवीं के छात्र-छात्राओं तथा नौवीं से 12वीं की छात्राओं को पोशाक खरीद के लिए राशि दी जाती है।


वहीं,स्कूलों के निरीक्षण में यह देखने को मिला है कि राज्य के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पोशाक का रंग अलग-अलग है। इसका मुख्य कारण है कि पहले से पोशाक का कोई रंग निर्धारित नहीं था। इसको देखते हुए अब रंग तय किए गए हैं। इसके बाद अब सभी लोग एक ही तरह के ड्रेस में नजर आएंगे। 


इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कहा है कि पहली से आठवीं की लड़कियों की समीज-शर्ट आसमानी नीला तथा सलवार-स्कर्ट गहरा नीला होगा। दुपट्टा-हाफ जैकेट गहरा नीला होगा। इसी प्रकार पहली से आठवीं के लड़कों की शर्ट आसमानी नीला और पैंट गहरा निले रंग का होगा। विभाग ने कहा है कि शिक्षक-अभिभावक की अगली बैठक में अभिभावकों को इससे संबंधित जानकारी दी जाएगी।


इधर, उन्हें बताया जाएगा कि विद्यार्थियों को कितनी राशि दी जा रही है और यह किस प्रायोजन के लिए है।सभी अभिभावक लिखित मौखिक घोषणा करेंगे कि जिसके लिए राशि दी जा रही है, उसके लिए ही खर्च की जाएगी। मार्च में सभी छात्र-छात्राओं की पोशाक की तस्वीर खींच कर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।