ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

बिहार के किसी भी कोने से अब तीन घंटे में पटना! बिहार के एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर 1 लाख करोड़ की बड़ी योजना

बिहार के किसी भी इलाके से पटना पहुंचने में सिर्फ 3 घंटे लगेंगे. फिलहाल यह सफर 5 घंटे में पूरा होता है, लेकिन 2027 तक इसे कम करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.

expressway
expressway
© expressway
User1
2 मिनट

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब राज्य के किसी भी इलाके से पटना पहुंचने में सिर्फ 3 घंटे लगेंगे. फिलहाल यह सफर 5 घंटे में पूरा होता है, लेकिन 2027 तक इसे कम करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.


पटना में मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए रूट लेखन को मंजूरी मिल गई है. रक्सौल-हल्दिया रूट को भी अगले महीने तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा बक्सर-भागलपुर वाया लखीसराय एक्सप्रेसवे की विस्तृत योजना भी तैयार की जा रही है. 


बिहार में 662 किलोमीटर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी चल रहा है. इन परियोजनाओं पर 55,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. 607 किलोमीटर की दो अतिरिक्त परियोजनाओं पर करीब 41,760 करोड़ रुपये खर्च होंगे. कुल मिलाकर बिहार में चार एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो गया है. 


विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचना के विकास पर 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार को बड़ी सौगात मिली है, जिससे राज्य के विकास में तेजी आएगी। इसके अलावा धार्मिक पर्यटन के लिए पशुपति बैद्यनाथ कॉरिडोर और नारायणी कॉरिडोर का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। कोसी नदी पर दो बड़े पुलों का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।