ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

पटना में तिलक के दिन ही दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, NMCH में कराया गया भर्ती

PATNA : पटना के दनियावां में तिलक वाले दिन ही दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद घर में हो रही शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई और दूल्हा को आनन-फानन में पटन के एनएमसीएच में भर्ती करा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के दनियावां में तिलक वाले दिन ही दूल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद घर में हो रही शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई और दूल्हा को आनन-फानन में पटन के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया. 

बताया जा रहा है 25 जून को तिलक आना था. जिसकी सारी तैयारियां की जा चुकी थी. घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और सारे रिश्तेदार आए हुए थे. खाने की सारी तैयारियां की जा रही थी, उसी वक्त घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंच गई और बताया कि दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.

जिसके बाद  घर में उस वक्त हड़कंप मच गया. परिजनों का कहना है कि लड़का डेढ़ माह पहले ही हरियाणा से घर आया था. हालांकि उसने चार दिन पहले ही अपनी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और गुरुवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. परिजनों ने पहले को लड़के को अस्पताल भेजने से इंकार कर दिया, पर स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने के बाद राजी हुए और दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया. 


टैग्स