ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

पटना में जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल का शुभारंभ, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

PATNA : पटना के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता का आज उद्घाटन हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 500 बेड वाले इससे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्

पटना में जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल का शुभारंभ, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता का आज उद्घाटन हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 500 बेड वाले इससे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मेदांता के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन समेत अन्य लोग भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे.


उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया बिहार में जयप्रभा मेदांता अस्पताल की शुरुआत बहुत खुशी की बात है. इसके लिए सरकार पिछले कई सालों से प्रयासरत थी. जय प्रकाश नारायण की भी इच्छा थी कि बिहार में एक कैंसर स्पेशियलिटी का अस्पताल शुरू हो. अब जयप्रभा मेदांता की शुरुआत के साथ जब यहां कैंसर का इलाज होने लगेगा तो यहां के लोगों को भी बेहतरीन इलाज मिलेगा.


आपको बता दें कि जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में ओपीडी सेवा पहले से ही शुरू की जा चुकी है. लेकिन सोमवार से इंडोर इमरजेंसी के साथ-साथ सर्जरी की सुविधा समिति अन्य सेवाएं भी शुरू हो जायेंगीं. दिल के मरीजों के लिए पटना में वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी उपलब्ध रहेगी. सोमवार से 330 बेड पर मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी. इसे बाद में बढ़ाकर 500 बेड का किया जाएगा.


अस्पताल में 48 आईसीयू बेड तैयार है. इमरजेंसी, आईसीयू, कार्डियोलॉजी, कैथलैब, हृदय रोगियों के लिए सीसीयू, ओटी, न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग की सर्जरी, डायलिसिस, नेफ्रोलॉजी, मेडिसीन और गेस्ट्रो विभाग से जुड़े ओपीडी और इंडोर समेत सभी सुविधाएं शुरू की जाएंगी. वहीं, लैब के साथ एक्सरे, दो एमआरआई, सिटी सकैन, मेमोग्राफी समेत सभी तरह के उच्चस्तरी लैब में जांच शुरू हो जाएगी. निदेशक ने बताया कि दूसरे चरण में शिशु रोग विभाग और स्त्री रोग विभाग की शुरुआत की जाएगी.


अस्पताल में 25 फीसदी बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित होगा. इनका इलाज केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की दर से किया जाएगा. गरीब मरीजों के इलाज को लेकर पहले ही मेदांता प्रबंधन और राज्य सरकार के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो चुका है. इसके अलावा बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी मेदांता के नॉर्मल रेट से कम रेट पर होगा. कोरोना काल में मेदांता अस्पताल में इलाज की सुविधा बहाल करने की मांग की जा रही थी. 

टैग्स