ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

पटना के इन इलाकों में आज बिजली कटेगी, नाला उड़ाही के कारण 5 घंटे ब्लैक आउट

PATNA : राजधानी पटना के कई इलाकों में आज घंटों ब्लैकआउट की स्थिति बनी रहेगी। कंकड़बाग इलाके में रविवार के दिन 5 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। पटना नगर निगम की तरफ से नाला उड़ा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के कई इलाकों में आज घंटों ब्लैकआउट की स्थिति बनी रहेगी। कंकड़बाग इलाके में रविवार के दिन 5 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। पटना नगर निगम की तरफ से नाला उड़ाही के काम को देखते हुए पेसू ने अशोक नगर पावर सबस्टेशन के एक 11 केवी कोऑपरेटिव फीडर को सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। 


इस फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कंकड़बाग के राम लखन पथ, विग्रहपुर, पूर्वी इंदिरा नगर, संजय नगर, आरएमएस कॉलोनी जैसे इलाकों में लाइट कटी रहेगी। इस इलाके के तकरीबन दो हजार से ज्यादा उपभोक्ता पावर कट की समस्या को झेलेंगे, गर्मी के बीच तकरीबन 10 से 15 हजार की आबादी बिजली सप्लाई बंद होने से प्रभावित होगी। 


पेसू ने अपील की है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग 10 बजे के पहले पानी का स्टॉक करने और बिजली से संबंधित सभी काम निपटा लें। आपको बता दें कि पटना नगर निगम ने नाला उड़ाई के काम में लगातार तेजी लाई है और उड़ाही के दौरान कोई हादसा ना हो इसलिए बिजली कनेक्शन को कट कर दिया जा रहा है। जेसीबी से लड़ाई के दौरान लगातार इस बात की आशंका बनी रहती है कि बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो जाएं।