ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

INDIAN RAILWAY: कंटेनर ट्रक ने घंटों तक रोक दिया वंदे भारत ट्रेन, जानें क्या रही वजह

INDIAN RAILWAY: पटना जिले के मोकामा रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब एक कंटेनर ट्रक ओवरहेड संरचना को तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर फंस गया।

Bihar train
Bihar train
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

INDIAN RAILWAY: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अब एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सटे इलाके मोकामा से निकलकर सामने आ रहा है।


जानकारी के अनुसार, पटना जिले के मोकामा रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब एक कंटेनर ट्रक ओवरहेड संरचना को तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर फंस गया। यह घटना दानापुर मंडल के अंतर्गत मोकामा स्टेशन के पास हुई, जिससे रेल परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा और कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं।


बताया जा रहा है कि,यह घटना उस वक्त हुई जब कंटेनर ट्रक निर्धारित समय के उल्लंघन के बावजूद रेलवे फाटक पार कर रहा था। रेलवे फाटक पर लगे ओवरहेड बैरियर को तोड़ते हुए ट्रक सीधे ट्रैक पर फंस गया. इससे कमला गंगा इंटरसिटी, हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल पाया और उन्हें रास्ते में ही रोका गया।


वहीं, सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ओवरहेड बैरियर को हटाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को खाली कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।


इधर, स्टेशन मास्टर अशोक मोलदियार ने बताया कि घटना के बाद कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर ट्रक का फाटक पार करना तय समय के बाहर हुआ, जबकि ग्रामीण सड़कों पर इस तरह के भारी वाहनों का परिचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही सीमित है।