ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नीलगाय और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, हादसे में नीलगाय की भी गई जान

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां लौरिया में नीलगाय और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि नीलगाय

ACCIDENT
बेतिया में सड़क हादसा
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां लौरिया में नीलगाय और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई। 


घटना लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग एनएच 727 स्थित बनकटवा मिडिल स्कूल के पास की है। युवक लौरिया से बेतिया की तरफ जा रहा था। तभी बाइक में नीलगाय की टक्कर हो गई जिससे घटनास्थल पर ही बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नीलगाय की भी मौत घटनास्थल पर हो गई। 


घटना की सूचना पर लौरिया पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेजवाने की प्रक्रिया में लगी हुई है। वहीं पुलिस ने घायल व्यक्ति को लौरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया।


मृतक की पहचान शनिचरी थाना के गोरा बेलवा गांव निवासी अबुलैश मियां के पच्चीस वर्षीय पुत्र नौशाद आलम के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचानन नइम मियां के पुत्र शमीम मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक एवं नीलगाय के शव को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल किया।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स